PUNJAB KESARI JALANDHAR CITY
जालंधर को स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल करने का कालिया ने किया स्वागत
जालंधरः केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय द्वारा सरकार की देश भर में 100 स्मार्ट शहर बनाने की महत्वाकांक्षी योजना के तहत नामांकित 98 शहरों की सूची में जालंधर को शामिल करने का भाजपा विधायक मनोरंजन कालिया ने स्वागत किया है।
कालिया ने कहा कि जालंधर को स्मार्ट शहर बनाने से चौतरफा विकास होगा। मंत्रालय द्वारा जारी सूची में पंजाब के 3 शहर जालंधर, लुधियाना और अमृतसर शामिल हैं।
वहीं 5 साल के भीतर प्रत्येक शहर का 1000 करोड़ रुपए से विकास होगा। केंद्र सरकार की तरफ से हर साल 100-100 करोड़ रुपए तीनों शहरों को दिए जाएंगे।
No comments:
Post a Comment